भाजपा सरकार से देश को खतरा : डॉ. अजय

छोटकीखरगडीहा (गिरिडीह) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 May 2018 07:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 May 2018 07:13 PM (IST)
भाजपा सरकार से देश को खतरा : डॉ. अजय
भाजपा सरकार से देश को खतरा : डॉ. अजय

छोटकीखरगडीहा (गिरिडीह) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा से देश को खतरा है। भाजपा सरकार की नीतियां ऐसी है कि रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। आने वाले समय में नौजवानों को रोजगार नहीं मिलेगा। समाज को बांटने का काम भाजपा कर रही है। वे मंगलवार को यहां करबला मैदान में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गांडेय व जमुआ विधानसभा पंचायत अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. अजय ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। यही काम हमें संगठन में भी करना है। संगठन में भी सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ से लेकर जिला कमेटी तक हर वर्ग, समाज, जाति और सम्प्रदाय के लोगों की भागीदारी आवश्यक है। तभी सांगठनिक ढांचे को मजबूत किया जा सकता है और तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। डॉ. कुमार ने उपस्थित अध्यक्षों को कुछ टिप्स दिए। कहा जिला अध्यक्ष पहले प्रखंड कमेटी का गठन करे। फिर थाना कमेटी, पंचायत कमेटी और फिर बूथ कमेटी का गठन करे। जिसमें हर जाति, हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखें। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, ओबीसी, अगड़ी जाति सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारी से अगर दिन भर में एक घंटा भी काम करेगा तो संगठन मजबूत होगा। तभी इस जिले की सभी छह विधानसभा सीटों को जीता जा सकता है। डॉ. कुमार ने उपस्थित अध्यक्षों को पार्टी का झंडा दिया। पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद ¨सह ने भी संगठन के प्रति आस्था जताने की बात कही। कहा कि जब तक हम मजबूत नही होंगे, लोग उसका फायदा उठाएंगे। पूर्व विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि प्रदेश के अध्यक्ष पंचायत के अध्यक्ष की हाजिरी लगा रहे हैं। यह पार्टी के लिए शुभ है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने की तथा संचालन नेसाब अहमद ने किया। मौके पर एनपी ¨सह बुल्लू, नरेंद्र सिन्हा छोटन, सचिन ¨सह, उमेश तिवारी, डॉ मंजू कुमारी, जैनुल अंसारी, आलमगीर आलम, मो. शमीम, लक्ष्मी नारायण प्रसाद राम, दुर्गा प्रसाद, शेखर ¨सह, अकबर अंसारी, हारून रसीद, सतीश केडिया, नरेश पाठक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी