इन्होंने हथियारबंद डकैतों को भागने के लिए किया मजबूर

एक पुरुष औऱ महिला की बहादुरी के चलते हथियारबंद डकैत भागने के लिए मजबूर हो गए।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 01 Aug 2017 11:04 AM (IST) Updated:Tue, 01 Aug 2017 11:04 AM (IST)
इन्होंने हथियारबंद डकैतों को भागने के लिए किया मजबूर
इन्होंने हथियारबंद डकैतों को भागने के लिए किया मजबूर

गिरिडीह, जेएनएन। बिरनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में एक महिला और पुरुष के आगे दर्जनभर हथियारबंद डकैत कमजोर पड़ गए। अंत में लक्ष्मण यादव को गोली मारकर डकैत भाग गए।

सोमवार रात करीब दस बजे चार पहिया वाहन पर अपराधी वहां पहुंचे। पहुंचते ही घर के अंदर तांडव मचाना शुरू कर दिया। गृह्स्वामी सीताराम यादव चकमा देकर घर से निकलकर भागने लगा। नौ अपराधी उसे पकड़ने भागे। इधर, सीताराम के छोटे भाई लक्ष्मण यादव ने एक डकैत को पकड़ कर पटक दिया। इसमें उसका साथ उसकी भाभी ने भी दिया।

इस बीच, पीछा कर लौटे डकैतों ने अपने साथी को घिरता देख लक्ष्मण को गोली मार दी। वहीं, सीताराम के साथ गांव वाले भी जुटने लगे। अंत में डकैत भाग गए। हालांकि वे जेवरात समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति ले गए। लक्ष्मण की कमर में गोली लगी है। सदर अस्पताल में वह भर्ती है। उसकी हालत ठीक है।⁠⁠⁠⁠ 

गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाजरत डकैतों की गोली से जख्मी लक्ष्मण यादव।

यह भी पढ़ेंः झारखंड के श्रम मंत्री राज पलिवार से मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी

यह भी पढ़ेंः 30 फीट धंसी जमीन, जिंदा दफन होने से बची महिला

chat bot
आपका साथी