विश्व पर्यावरण दिवस पर सखुआ का पौधा लगाया गया

गांडेय (गिरिडीह) गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:16 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर सखुआ का पौधा लगाया गया
विश्व पर्यावरण दिवस पर सखुआ का पौधा लगाया गया

गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसे लेकर विभिन्न गांवों के जाहेर थान में समाज के सदस्यों ने सखुवा का पौधा लगाया। इस अवसर पर आदिवासी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष दशरथ किस्कू ने कहा कि आदिवासी प्रकृति के उपासक हैं। इसलिए प्रकृति को बचाना पहली प्राथमिकता है। वर्तमान समय में गांव-गांव में पेड़ों की संख्या घटती जा रही है। इसलिए प्रत्येक व्यक्तियों को हर वर्ष कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इससे हमारा पारिस्थितिक तंत्र भी बना रहेगा और हमारी संस्कृति भी। इस अवसर पर मांझी परगाना सुसार बैसी के सचिव रमेश मुर्मू, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चांदमाल मरांडी, सोनालाल हेंब्रम, हीरालाल टुडू, सिदो हेंब्रम, महालाल हेंब्रम, ऑफिसर टुडू, देवचंद हेंब्रम समेत गांव के मांझी बाबा, जोग मांझी बाबा, नायक बाबा, परानिक और गोडेत भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी