डकैती-हत्या का फरार आरोपित सुनील मंडल गिरफ्तार

जागरण संवाददता, गिरिडीह: डकैती व हत्या के मामले में चार साल से फरार बेंगाबाद थाना क्षेत्र फुरसोडीह ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 08:25 PM (IST)
डकैती-हत्या का फरार आरोपित सुनील मंडल गिरफ्तार
डकैती-हत्या का फरार आरोपित सुनील मंडल गिरफ्तार

जागरण संवाददता, गिरिडीह: डकैती व हत्या के मामले में चार साल से फरार बेंगाबाद थाना क्षेत्र फुरसोडीह गांव निवासी सुनील मंडल को छापेमारी कर लुप्पी गांव से गिरफ्तार किया गया। सुनील छाताबाद निवासी कुख्यात ¨रकू पांसी की हत्या का मुख्य आरोपित है। पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में सोमवार को एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनवरी माह में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित एक घर में सुनील मंडल, बाली सिन्हा, ¨रकू पासी व अन्य अपराधियों ने मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पैसे के बंटवारे को लेकर बाली सिन्हा, सुनील मंडल व ¨रकू पासी के बीच विवाद हो गया, जिस पर सुनील मंडल, बाली सिन्हा व अन्य अपराधियों ने मिलकर ¨रकू पासी की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। घटना को अंजाम देने में शामिल बाली सिन्हा को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सुनील व अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सुनील के खिलाफ मुफस्सिल व अहिल्यापुर थाना में लूट, डकैती व अन्य कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। प्रेसवार्ता में बेंगाबाद थाना प्रभारी मो फैज रब्बानी मौजूद थे।

¨रकू को झांसा देकर बुलाया था जुआ अड्डे पर: सुनील ने पूछताछ में बताया कि लूट की राशि व अन्य सामान में बराबर की हिस्सेदारी को लेकर ¨रकू के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद आपस में मिलकर उसने ¨रकू की हत्या की योजना बनाई। 12 जनवरी को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छाताबाद में एक जुआ अड्डा पर उसे झांसा देकर बुलाया गया और बाली सिन्हा व अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी