धर्म के साथ सेवा जुड़े तो मिलते हैं भगवान: जया किशोरी

कथा धर्म का मर्म यानी प्रेम ईमानदारी सादगी व सच्चाई सिखलाती है। ऐसे में धर्म के कार्य के साथ सेवा का कार्य जुड़ जाए तो भगवान मिल जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 01:19 AM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 06:45 AM (IST)
धर्म के साथ सेवा जुड़े तो मिलते हैं भगवान: जया किशोरी
धर्म के साथ सेवा जुड़े तो मिलते हैं भगवान: जया किशोरी

संवाद सहयोगी, हीरोडीह (गिरिडीह): कथा धर्म का मर्म यानी प्रेम, ईमानदारी, सादगी व सच्चाई सिखाती है। ऐसे में धर्म के कार्य के साथ सेवा का कार्य जुड़ जाए तो भगवान मिल जाते हैं। यह बातें जमुआ प्रखंड क्षेत्र के सिहोडीह (कोदम्बरी) गांव में श्री श्री 1008 श्री नवचंडी सह हनुमान व शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन नारायण सेवा संस्थान की राधा स्वरूपा जया किशोरी ने कही।

उन्होंने कहा कि भगवान के तीन स्वरूप सत्य, चित और आनंद होते हैं। सत्य यानी सच कभी बदलता नहीं है, इसलिए आदमी को सच का आश्रय लेना चाहिए। आनंद आदमी के अंदर होता है। उन्होंने मंगलाचरण स्तुति करते हुए राधे कृष्ण राधे कृष्णा कृष्णा राधे राधे के माध्यम से श्रोताओं को कथा से जोड़ा। भगवान शंकर का प्रसंग सुनाते हुए अमरकथा के विवरण में पति-पत्नी की सुंदर नोक-झोक की विवेचना का भजन भोला भांग तिहारी नित घोटत घोटत हारी के माध्यम से करते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। उन्होंने ताली का महत्व बताते हुए कहा कि ताली से अहंकार और आलस्य का नाश होता है। लोग कथा में इसलिए आते हैं कि भगवान से मिलन होगा परंतु मिलन भगवान की कथा में आने से नहीं बल्कि उसमें डूबने से होगा। जहां पर आचार विचार शुद्ध होता है वहीं संस्कार वास करता है। भक्तों के चरित्र की कथा सुनने से भक्ति की प्राप्त होती है। विधायक की पत्नी उर्मिला देवी ने पगड़ी पहनाकर जया किशोरी का स्वागत किया।

मौके पर विधायक केदार हाजरा, अशोक यादव, मुखिया चमेली देवी, माले नेता अशोक पासवान आदि उपस्थित थे। यज्ञ समिति के सचिव रामकिशुन वर्मा, अध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद वर्मा, राजेंद्र वर्मा, मोहन वर्मा, गणेश वर्मा, संतोष वर्मा, अरविद वर्मा, माथुर महतो, जय नारायण वर्मा, महेंद्र वर्मा, उमेश वर्मा, आलोक कुमार, राम लखन बर्मा, विजय वर्मा, अर्जुन वर्मा, रामदेव वर्मा, कैलाश वर्मा, पंकज वर्मा, प्रकाश वर्मा आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी