मिथिलावासियों को ही मिला शक्ति-ब्रह्मा के मिलन का पुण्य

संस, झारखंडधाम: जमुआ प्रखंड के नेहरासीमर गांव में आयोजित राम जानकी विवाह महोत्सव के दूसरे दिन रविवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 06:46 PM (IST)
मिथिलावासियों को ही मिला शक्ति-ब्रह्मा के मिलन का पुण्य
मिथिलावासियों को ही मिला शक्ति-ब्रह्मा के मिलन का पुण्य

संस, झारखंडधाम: जमुआ प्रखंड के नेहरासीमर गांव में आयोजित राम जानकी विवाह महोत्सव के दूसरे दिन रविवार रात को भागलपुर से आई मानस प्रवक्ता संगीता सुमन ने पुष्पवाटिका प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वहां एक ओर शक्ति तो दूसरी और ब्रह्म का मिलन हुआ, जिसका पुण्य मिथिलावासियों को ही प्राप्त हुआ। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। रामावतार में ही भगवान राम तथा मां भगवती के मिलन की व्याख्या की गई है। चार दिनों तक चलनेवाले इस महोत्सव का समापन बुधवार को किया जाएगा। उस दिन ब्राह्मणों तथा कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोरी वर्मा, तुलसी नारायण कुशवाहा, श्रीकांत वर्मा, विवेकानंद सिन्हा, सुनील कुमार, शार्दुल, राजेश वर्मा, देवनंदन वर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी