डुमरी में बगैर डाक्टर के होता था अल्ट्रासाउंड, जांच घर सील

संवाद सहयोगी डुमरी (गिरिडीह) सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा ने शनिवार को सहारा अल्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 08:13 PM (IST)
डुमरी में बगैर डाक्टर के होता था अल्ट्रासाउंड, जांच घर सील
डुमरी में बगैर डाक्टर के होता था अल्ट्रासाउंड, जांच घर सील

संवाद सहयोगी, डुमरी (गिरिडीह) : सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा ने शनिवार को सहारा अल्ट्रासाउंड केंद्र में छापेमारी की। जांच के दौरान संचालन की गड़बड़ियां पकड़ी गई। इसके बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया। चिकित्सक वहां नियमित नहीं आते थे। फिर भी इकाई चल रही थी।

सिविल सर्जन ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि अल्ट्रासाउंड को जिस चिकित्सक के नाम से संचालित किया जा रहा है, वह चिकित्सक नियमित नहीं आते हैं। दूसरा व्यक्ति अल्ट्रासाउंड चला रहा था। चिकित्सक के बिना अल्ट्रासाउंड केंद्र नहीं चलाया जाना चाहिए। जांच के दौरान देखकर पता चला कि इस मशीन का उपयोग बिना चिकित्सक के किया जा रहा है।

बताया कि जिनका अल्ट्रासाउंड हो चुका है, उसके बारे में पंजी में दर्ज जानकारियों में भी कई गड़बड़ियां पाई गई। इसलिए उसे सील कर दिया गया है। आगे और कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अल्ट्रासाउंड का संचालन डा. सुब्रत दत्ता के नाम से किया जा रहा है। दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने साफ कहा कि एक सप्ताह पहले वहां से वे आए हैं। मशीन की हालत देखकर या बात सामने आ रही है कि मशीन चालू स्थिति में थी और उससे अल्ट्रासाउंड की जा रही थी। जब तक हार्ड डिस्क से मिलान नहीं होगा, तब तक कुछ कहना मुश्किल है। फिलहाल मशीन सील कर दी गई है। संचालक जागेशवर महतो ने बताया की डाक्टर हमारे यहां आते हैं। उन्हीं के द्वारा अल्ट्रासाउंड की जाती है। इस इकाई को बंद करवाने के लिए लोग राजनीतिक रूप से लगे थे। छापेमारी के दौरान रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश महतो, दंडाधिकारी डा. सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी