प्राथमिकी के विरोध में माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

संवाद सहयोगी, बेंगाबाद (गिरिडीह): बेंगाबाद में सड़क जाम मामले में प्राथमिकी के विरोध में शु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:17 PM (IST)
प्राथमिकी के विरोध में माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च
प्राथमिकी के विरोध में माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

संवाद सहयोगी, बेंगाबाद (गिरिडीह): बेंगाबाद में सड़क जाम मामले में प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान नुक्कड़ सभा आयोजित कर माले नेता राजेश यादव ने कहा कि बेंगाबाद पुलिस-प्रशासन न्याय की मांग करनेवालों पर कहर बरपा रहा है। ज्ञात हो कि नावासार के राजदेव कोल की हादसे में मौत के बाद मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था।

इस दौरान तख्ती-बैनर कै साथ काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। लोग पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी, ग्रामीणों पर दर्ज केस वापस लो आदि नारे लगा रहे थे। यादव ने सीओ संजय सिह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हीं के इशारे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मौके पर राजेन्द्र मंडल, अजय दास, शंभु ठाकुर, रामलाल मंडल, कमल सोरेन, महताब अली मिर्जा, नागेश्वर मंडल, बलदेव मंडल, मो. फिरोज, सुखदेव गोस्वामी, मुनिया देवी, सोमरी देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी