कांग्रेसियों ने किया पीएम का पुतला दहन

कर्नाटक और गोवा में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की हो रही साजिश के खिलाफ युवा कांग्रेस की ओर से शनिवार देर शाम डाकबंगला चौक पर पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 06:47 AM (IST)
कांग्रेसियों ने किया पीएम का पुतला दहन
कांग्रेसियों ने किया पीएम का पुतला दहन

बेंगाबाद (गिरिडीह) : कर्नाटक और गोवा में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की हो रही साजिश के खिलाफ युवा कांग्रेस की ओर से शनिवार देर शाम डाकबंगला चौक पर पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के गांडेय विधानसभा अध्यक्ष हसनैन आलम टिकू कर रहे थे। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने हाथों में झंडे और तख्ती के साथ चौक का भ्रमण किया। इस दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त करना बंद करो, नरेन्द्र मोदी हाय हाय, लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ आदि नारे लगाए जा रहे थे। हसनैन आलम ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर लोकतंत्र की दुहाई देती है तो वहीं उनकी केन्द्र या राज्य की राज्य सरकार विधायकों को तोड़कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। कहा कि सरकार के ऐसे घिनौने कार्य के खिलाफ पार्टी आंदोलन करने का काम करेगी। मौके पर मो. अनवर उर्फ गुड्डू, नाजिर हुसैन, मो. क्यामूल हक, महताब आलम, संतोष शर्मा, सुल्तान अंसारी, मो. इरफान, जाकिर अंसारी, छोटू जी, फकरूद्दीन आदि थे।

chat bot
आपका साथी