कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रही भाजपा

मांडर में कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रही भाजपा एनपी सिंह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 10:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 10:44 PM (IST)
कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रही भाजपा
कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रही भाजपा

कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रही भाजपा

संस, बनियाडीह (गिरिडीह) : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एनपी सिंह बुल्लू ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मांडर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को भाजपा पचा नहीं पा रही है। इसलिए अनापशनाप बयानबाजी कर रही है। कहा कि यह जीत प्रदेश में चल रही संयुक्त सरकार जीत है। वर्ष 2020 में वायु सेना में भर्ती के लिए बहाली निकाली गई थी। इसका लिखित टेस्ट और मेडिकल इत्यादि हो चुका है, लेकिन कुछ दिन पूर्व कहा गया कि चूंकि दो साल बीत गया है इसलिए फिर से मेडिकल करना होगा। जब युवक आंदोलन कर ही रहे थे तो अग्निपथ योजना आ गई। सरकार की यह योजना पूरी तरह से फेल है। इसका विरोध होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी