आंगनबाड़ी सेविका पद पर निशा का चयन

हुट्टी बाजार स्थित दलित टोला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 07:32 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेविका पद पर निशा का चयन
आंगनबाड़ी सेविका पद पर निशा का चयन

आंगनबाड़ी सेविका पद पर निशा का चयन

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : हुट्टी बाजार स्थित दलित टोला भाग दो में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में काफी दिनों से रिक्त पड़े सेविका के पद पर बुधवार को चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। धरियाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आमसभा हुई। चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता सदर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुनेश्वरी बाड़ा ने की। सेविका के पद के लिए आधा दर्जन आवेदिकाओं ने अपनी दावेदारी चयन टीम के समक्ष प्रस्तुत की। चयन टीम की ओर से सभी के शैक्षणिक दस्तावेजों का बारी-बारी से अध्ययन किया गया। सर्वसम्मति से उच्च योग्यताधारी निशा कुमारी का चयन आंगनबाड़ी सेविका के पद के लिए किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद गुड्डू यादव, महिला पर्यवेक्षिका कविता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय धरियाडीह की प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी, एएनएम मधु कुमारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी