2465 लोगों की जांच में 37 पॉजिटिव निकले

जागरण संवाददाता गिरिडीह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में सोमवार को एक बार फि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 07:40 PM (IST)
2465 लोगों की जांच में 37 पॉजिटिव निकले
2465 लोगों की जांच में 37 पॉजिटिव निकले

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में सोमवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। हाल के दिनों में स्वाब जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीज की संख्या कम होने लगी थी। सोमवार को विभिन्न माध्यमों से हुई 2465 लोगों की स्वाब जांच के बाद जिले में 37 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। 887 लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 25 लोग पाजीटिव पाए गए हैं। इसमें सदर प्रखंड में दो, जमुआ प्रखंड से छह व डुमरी प्रखंड से 17 लोग शामिल हैं। वहीं 188 लोगों की ट्रूनेट जांच में नौ लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसमें सदर प्रखंड के तीन, पीरटांड प्रखंड के चार व गावां प्रखंड के दो लोग शामिल हैं। वहीं 1390 लोगों की एंटीजन किट से स्वाब जांच की गई। इसमें बगोदर प्रखंड से एक, डुमरी प्रखंड से एक व राजधनवार प्रखंड से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सोमवार को मिले पाजिटिव केस में जिले के बगोदर प्रखंड में एक, डुमरी प्रखंड में 18, गावां प्रखंड में दो, जमुआ प्रखंड में छह, पीरटांड प्रखंड में चार, राजधनवार प्रखंड में एक व सदर प्रखंड में पांच लोग शामिल हैं। सोमवार को पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 257 लोगों का स्वाब आरटीपीसीआर जांच के लिए संग्रह किया गया। रविवार को जांच में भेजे जाने के बाद बचे शेष स्वाबों को मिलाकर सोमवार को 558 लोगों का स्वाब जांच के लिए धनबाद भेजा गया।

chat bot
आपका साथी