गरीबी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के बिरनगड्डा गांव निवासी रंगलाल राय का करीब 22 वर्षीय पुत्र बिनोद राय ने मंगलवार देर रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 07:36 PM (IST)
गरीबी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान
गरीबी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान

गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के बिरनगड्डा निवासी रंगलाल राय के करीब 22 वर्षीय पुत्र विनोद राय ने मंगलवार की देर रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। विनोद के पिता रंगलाल ने बताया कि काम नहीं मिलने के कारण घर की माली हालत ठीक नहीं थी। गरीबी के कारण विनोद परेशान रहा करता था। मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। बुधवार को उसे घर में फांसी के फंदे से लटका देखा गया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना मधुबन थाना पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

मधुबन थाना प्रभारी राउत होनहागा ने बताया कि कमरे के अंदर शव को फांसी के फंदे से लटका देखा गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी