साइबर आरोपित गोविद को रिमांड पर ले गई पुलिस

जागरण संवाददाता गिरिडीह साइबर आरोपित गोविद मंडल को पुलिस गुरुवार को रिमांड पर ले गइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 11:37 PM (IST)
साइबर आरोपित गोविद को रिमांड पर ले गई पुलिस
साइबर आरोपित गोविद को रिमांड पर ले गई पुलिस

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: साइबर आरोपित गोविद मंडल को पुलिस गुरुवार को रिमांड पर ले गई। साइबर पुलिस न्यायालय से आदेश प्राप्त कर सेंट्रल जेल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर अपने साथ ले गई। साइबर के विशेष न्यायाधीश कुमार दिनेश की अदालत में पुलिस ने आवेदन देकर रिमांड पर देने की मांग की थी। न्यायालय ने आरोपित से पूछताछ के लिए दो दिनों की रिमांड पर ले जाने का आदेश दिया है। आरोपित को जेल से ले जाने और लाने पर मेडिकल जांच कराई जाएगी। विदित हो कि पिछले सप्ताह साइबर आरोपित गोविद मंडल अपने अधिवक्ता के साथ सरेंडर करने न्यायालय जैसे पहुंचा पुलिस ने सादे लिबास में उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर ले जाना चाहा। अधिवक्ता के विरोध के बाद उसे न्यायालय में सरेंडर कराया गया था। सरेंडर पर पुलिस का पहरा और जबरन साथ ले जाने पर हुए हंगामा पर प्रधान जिला जज वीणा मिश्रा ने बैठक कर डीएसपी को सख्त हिदायत दी थी। अधिवक्ता संघ भी पुलिस के इस रवैया से नारा•ा थ।

-पुलिस पर गोलीबारी करने वाला पहुंचा जेपी कारा:

-सेंट्रल जेल गिरिडीह से 25 बंदियों को हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया। इन बंदियों में अहिल्यापुर में पुलिस पर फायरिग करने वाला आरोपित समद भी शामिल है। सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक बंदियों के हो जाने पर समय समय पर राज्य के दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जाता रहा है। साथ ही कुछ बंदियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी दूसरे जेलों में भेजा जाता है। जेल में रह रहे रसूखदार बंदी अपने प्रभाव से अपने सुविधा पाते रहने की शिकायत करते थे। विदित हो कि गिरिडीह सेंट्रल जेल में बीते 21 अक्टूबर को हुई छापेमारी में भाजपा नेता शिवम और गुड्डू राय के पास से मोबाइल बरामद किया गया था। जेल में कई ईनामी नक्सली के साथ जमशेदपुर न्यायालय के सजायाफ्ता बंदी पंकज दूबे और रांची न्यायालय के सजायाफ्ता बंदी गुड्डू राय गिरिडीह सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है।

chat bot
आपका साथी