अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय छात्र दिवस सह अभाविप स्थापना दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 07:08 PM (IST)
अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

बिरनी (गिरिडीह) : प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय छात्र दिवस सह अभाविप स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। कई फलदार पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि प्राचार्य श्यामदेव राय ने कहा कि अपने जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना होगा। हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना जरूरी है। तभी पर्यावरण शुद्ध रहेगा। हर जगह पर जल संचय कर पानी को बचा सकते है। सुमन पांडेय ने कहा कि हम अभाविप के कार्यकर्ता है अभाविप देश हित की बात करती है। सदैव अपने देश हित में कार्य करना चाहिए। जिला संयोजक दीपक साव ने कहा कि हम एक रहकर हर कार्य को सफल बना सकते हैं। यदि हम एक नहीं रहेंगे तो हम चाह कर भी कुछ नहीं कर सकेंगे। मौके पर विशिष्ट अतिथि शिक्षक बन्धु दास के अलावा रोहित, अजय, अंकु, गोबिद, शंकर, संजय, दीपक, दिनेश, आशीष, पिकी, सोनी, पूनम, सरिता, रूपा, रंजू,कल्पना आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी