पौधारोपण कर कृत्रिम ऑक्सीजन से बचें : आचार्य सागरजी

गिरिडीह जैन साधु आचार्य निरंजन सागर जी महाराज ने दिवंगत हुए लोगों की याद में सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:09 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:09 AM (IST)
पौधारोपण कर कृत्रिम ऑक्सीजन से बचें : आचार्य सागरजी
पौधारोपण कर कृत्रिम ऑक्सीजन से बचें : आचार्य सागरजी

गिरिडीह : जैन साधु आचार्य निरंजन सागर जी महाराज ने दिवंगत हुए लोगों की याद में सोमवार को आयोजित सर्वधर्म सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोगों को बधाई दी है। विदित हो कि जैन साधु ने दैनिक जागरण के सर्व धर्म सभा को सफल बनाने की अपील लोगों से की थी। जैन तीर्थ स्थल मधुबन में प्रवचन के बाद दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने यह अपील की थी।

आचार्य निरंजन सागर जी महाराज ने कहा कि दैनिक जागरण की मुहिम सफल होगी। सर्व धर्म सभा ऐतिहासिक हुई। अब पौधारोपण के लिए लोग आगे आएं। प्रकृति से हम विमुख होते जा रहे हैं। इसी कारण मानव समाज पर संकट बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण ने हमें प्रकृति का महत्व एक बार फिर से समझाया है। आज लोग यह समझ गए हैं कि ऑक्सीजन हमारे लिए कितना जरूरी है। प्राकृतिक ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधे से मिलते हैं। इस कारण हर व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए। पौधा लगाकर एवं उसे सुरक्षित रखकर ही हम ऑक्सीजन संकट से उबर सकते हैं।

अधिक से अधिक पौधारोपण करें। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हमें ऑक्सीजन लेकर चलना पड़ेगा। इस संकट को समझते हुए दैनिक जागरण ने राष्ट्रहित एवं मानवहित में पौधारोपण एवं दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने का अभियान चलाया है।

गावां : प्रखंड में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविद कुमार, अकलियत वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन वहाब खान, पंसस अरविद गुप्ता, शमशीर आलम, अजीत पांडेय, मनीष शर्मा, कमलेश कुमार, प्रखंड नाजिर अरविद कुमार शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने कोरोना से पीड़ित परिवारों के दुख में शामिल होने की प्रशंसा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, महामंत्री मुन्ना सिंह एवं भाजपा नेता अमरदीप निराला ने भी प्रार्थना सभा मे भाग लिया।

बेंगाबाद : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभाकक्ष में सर्व धर्म प्रार्थना सभा की गई। मौके पर दो मिनट का मौन रख दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की गई । कोरोना योद्धाओं के लिए भी दुआ की गई। अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी ने दैनिक जागरण की पहल की सराहना की। थाना प्रभारी कमलेश पासवान, निवर्तमान उप प्रमुख उपेंद्र कुमार सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, निवर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रूबी कुमारी, बीपीओ सतीश कुमार, युवा कांग्रेस के नेता हसनैन आलम उर्फ टिकू, माले नेता रामलाल मंडल, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता मो. सनाउल्लाह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी