दो दिनों में 28 पंचायतों की मतगणना पूरी

पहले चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। दूसरे दिन बुधवार को भी सुबह से देर रात तक मतों की गिनती हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 04:00 AM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 04:00 AM (IST)
दो दिनों में 28 पंचायतों की मतगणना पूरी
दो दिनों में 28 पंचायतों की मतगणना पूरी

दो दिनों में 28 पंचायतों की मतगणना पूरी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : पहले चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। दूसरे दिन बुधवार को भी सुबह से देर रात तक मतों की गिनती हुई। अब तक तीन

प्रखंडों की 25 पंचायतों की मतगणना पूरी कर ली गई है। इसके अलावा खबर लिखे जाने तक एक-एक पंचायत की मतगणना चल रही थी। इसे भी रात करीब 10:30 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दो दिनों में कुल 28 पंचायतों की मतगणना पूरी होगी। कर्मी और पदाधिकारी सुबह निर्धारित समय पर मतगणना स्थल बाजार समिति पहुंचे और अपने-अपने कार्य में जुट लगे। पहले दिन की अपेक्षा आज मतगणना में थोड़ी तेज आई। कुल छह राउंड में मतगणना हुई। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा ने बताया कि मतगणना में तेजी आई है। गांडेय और गिरिडीह प्रखंड की मतगणना शुक्रवार सुबह तक पूरी कर ली जाएगी। आज गांडेय और गिरिडीह से एक-एक जिला परिषद सदस्य का परिणाम आया है। गांडेय सब्बीर अंसारी और गिरिडीह भाग संख्या 36 से प्रवीण मुर्मू की जीत हुई है।

बता दें कि पहले चरण में गांडेय, गिरिडीह और जमुआ प्रखंड में मतदान हुआ था। इसी चरण की मतगणना मंगलवार से प्रारंभ हुई है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि जमुआ प्रखंड की नौ और गिरिडीह व गांडेय प्रखंड की आठ-आठ पंचायतों की गिनती पूरी हो गई है। अभी तीनों प्रखंडों की एक-एक पंचायत की गिनती चल रही है। इसके पूरा होने के बाद आज मतगणना कार्य यहीं बंद कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी