महिला की मौत में पति गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, हीरोडीह (गिरिडीह) : हीरोडीह थाना क्षेत्र के छगरियाटिल्हा निवासी लखपति स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 09:15 PM (IST)
महिला की मौत में पति गिरफ्तार
महिला की मौत में पति गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, हीरोडीह (गिरिडीह) : हीरोडीह थाना क्षेत्र के छगरियाटिल्हा निवासी लखपति साव ने हीरोडीह पुलिस को आवेदन देकर अपने दामाद संजय साव व अन्य तीन लोगों पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि रविवार को थाना क्षेत्र के पांडेयडीह में महिला का शव कमरे के अंदर साड़ी से फांसी पर लटका हुआ मिला था। उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री ¨चता देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व जमुआ प्रखंड क्षेत्र के पांडेयडीह निवासी लालो साहू के पुत्र संजू साव के साथ हुई थी। शादी के बाद दो वर्ष तक दोनों का दांपत्य जीवन ठीकठाक रहा। उसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। उनके पुत्र संदीप कुमार साव ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में घर बनाया है जिसकी रजिस्ट्री दामाद संजू साव अपने नाम से कराने का दबाव देकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी। बेटी की मौत के एक दिन पहले शनिवार को संदीप बहन से हालचाल पूछने आया तो उसके साथ बहनोई संजू साव ने माटपीट की। कहा कि उनकी बेटी को मारकर और साड़ी से लपेटकर एक कमरे में फांसी पर लटका दिया गया। महिला के पति संजू साव, सास सावित्री देवी, चचेरे ससुर इंद्र साव व चचेरी सास शोभा देवी पर उन्होंने जान से मारने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने पति संजू साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि महिला के पिता की शिकायत के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में महिला की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, इसे लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। इसमें तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी