गिरिडीह में किशोरी को अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म Giridih News

शौच को घर से बाहर निकली किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्‍कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़ा दूसरा भागने में सफल रहा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 08:18 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 08:18 AM (IST)
गिरिडीह में किशोरी को अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म Giridih News
गिरिडीह में किशोरी को अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म Giridih News

निमियाघाट (गिरिडीह), जेएनएन। निमियाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीया एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह अपने घर से शुक्रवार की रात शौच के लिए निकली थी। तभी कार सवार दो युवकों ने उसे अपने वाहन में बैठा लिया। उसके बाद दुराचार किया। इस बीच लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़े और कार को घेर लिया।

मौके पर पुलिस ने एक आरोपित रोहित कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। सूचना पाकर किशोरी के पिता पहुंचे। पीडि़ता ने उन्हें बिलखते हुए सारी बात बताई। पिता ने शनिवार को निमियाघाट थाने में इसी थाना क्षेत्र के बालूटुंडा निवासी रोहित कुमार साव एवं बबलू साव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में अनुसंधान हो रहा है। फरार बबलू साव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विजय करकेट्टा, थाना प्रभारी, पीरटांड़, गिरिडीह।

chat bot
आपका साथी