जमीन विवाद में मारपीट, चार महिला समेत छह घायल

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत उदनाबाद कोयमारा गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Feb 2018 08:12 PM (IST) Updated:Wed, 07 Feb 2018 08:12 PM (IST)
जमीन विवाद में मारपीट, चार महिला समेत छह घायल
जमीन विवाद में मारपीट, चार महिला समेत छह घायल

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत उदनाबाद कोयमारा गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष की चार महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोग अन्यत्र चले गए हैं।

घटना के संबंध में घायल विनोद वर्मा ने बताया कि जमीन को लेकर पूर्व से गोतिया से विवाद चल रहा है। न्यायालय द्वारा उक्त जमीन की बंटवारा को ले फैसला भी दिया गया है। बताया कि जमीन की रसीद नहीं कटने एवं सरकारी स्तर पर बंटवारा नहीं कर दिए जाने से विवाद चलता आ रहा है। उसने बताया कि बुधवार को गोतिया लोग हरवे हथियार से लैस होकर उसके दरवाजे पर बांस से घेराबंदी करने लगे। उन लोगों को ऐसा करने से मना करने पर गोतिया ने अचानक घर में घुसकर हमला कर दिया। इससे अशोक वर्मा, आशा देवी, सोनी देवी, शांति देवी एवं किरण देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घायलों ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी