शिक्षक की हत्या कर कुएं की मुंडेर पर रखा शव

संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ के धारा¨सहटांड़ स्थित सुनसान स्थान पर बने एक कुएं क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:33 PM (IST)
शिक्षक की हत्या कर कुएं की मुंडेर पर रखा शव
शिक्षक की हत्या कर कुएं की मुंडेर पर रखा शव

संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ के धारा¨सहटांड़ स्थित सुनसान स्थान पर बने एक कुएं की मुंडेर पर शुक्रवार अहले सुबह अधेड़ का शव मिला। शव के दोनों पैर बंधे थे। एक हाथ में रस्सी बंधी थी। शव के पास ही जहर की शीशी भी रखी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस शव को लेकर थाना पहुंची। यहां शव की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के ही मेरखोगुंडी कला निवासी कामदेव कुमार के रूप में की गई। कामदेव गावां के तारापुर जमडार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सरकारी शिक्षक थे। पुलिस की मानें तो अपराधियों ने शिक्षक की हत्या कर कुएं की मुंडेर पर शव को रख दिया। छानबीन के बाद कारणों का खुलासा हो सकता है।

इधर थाना पहुंची कामदेव की पत्नी सुशीला देवी बार-बार अचेत हो रही थी। उनका आरोप था कि उसके पति की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि पहली नजर में यह हत्या का मामला लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर ¨बदु पर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि कामदेव गुरुवार सुबह आठ बजे अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक लौटकर नहीं आए तो उनकी खोजबीन की जाने लगी। रात तक सभी रिश्तेदारों के पास भी फोन से संपर्क कर पूछताछ की गई मगर कहीं उनका पता नहीं चल सका। कामदेव की पत्नी ने भी हत्या का आरोप लगाया है। शिक्षक का किसी के साथ लंबे समय से जमीन विवाद भी चल रहा था।

chat bot
आपका साथी