Jharkhand Politics: 'झारखंड का जल-जंगल-जमीन...', Kalpana Soren ने आदिवासियों संग की चर्चा, कर दी ये अपील

Kalpana Soren झारखंड में कल्पना सोरेन सोमवार को गांडेय प्रखंड के गांवों में जनता से बातचीत कर रही थी। इस दौरान उन्होंने खम्भरटांड़ मैदान में आदिवासियों से संवाद किया। इस बीच 21 अप्रैल को रांची में इंडी गठबंधन की होने वाली रैली को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड का जल जंगल जमीन आपलोगों का है।

By Uday Kumar Ray Edited By: Shashank Shekhar Publish:Tue, 16 Apr 2024 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 04:29 PM (IST)
Jharkhand Politics: 'झारखंड का जल-जंगल-जमीन...', Kalpana Soren ने आदिवासियों संग की चर्चा, कर दी ये अपील
गांडेय में आदिवासियों संग संवाद करती आईएनडीआईए प्रत्याशी कल्पना सोरेन (फोटो- जागरण)

HighLights

  • कल्पना ने गांडेय में आदिवासियों के साथ किया संवाद
  • उलगुलान रैली को सफल बनाने का किया आह्वान

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह)। Kalpana Soren झारखंड का जल-जंगल-जमीन यहां के लोगों का है। इसके बावजूद भी यहां के आदिवासियों को हक और अधिकार से वंचित रखा जाता है। अपने हक और अधिकार को प्राप्त करने के लिए जनता से चुनकर संसद पहुंचना होगा। ये बातें गांडेय विधानसभा उप चुनाव की आइएनडीआइए की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने कही।

वे सोमवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनता से संवाद कर रही थी। खम्भरटांड़ मैदान में आदिवासियों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या शामिल होने की अपील की।

शहीद बसंत पाठक को नमन करने जोराआम पहुंची कल्पना

संवाद के दौरान आदिवासी महिलाओं ने संताली भाषा में अपनी समस्याएं रखी। कल्पना सोरेन आदिवासी महिलाओं के साथ जमीन पर बैठी। अपने अधिकांश संवाद उन्होंने संथाली भाषा में किया। इधर, गांडेय पहुंचने पर कल्पना सबसे पहले मरगोडीह गांव स्थित चिह्नित आंदोलनकारी दिवंगत धनेश्वर मंडल की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने गुरुजी के साथी रहे शहीद बसंत पाठक को नमन करने जोराआम गांव पहुंची। उन्होंने बसंत पाठक के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहां के बाद उन्होंने खंभाटांड स्थित गिरिश चंन्द्र किस्कू के समाधि पर भी माल्यार्पण उन्हें नमन किया।

कल्पना के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों के मांझी हड़ाम, पराणिक, जोग मांझी, नायके व झामुमो नेता शामिल हुए।

कल्पना सोरन आज जाएंगी बेंगाबाद 

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को बेंगाबाद के घुमाडीह में आदिवासी समाज के मांझी हड़ाम, जोग मांझी, प्राणीक, मांझी गोगो, नायके आदि के साथ बैठक कर मंगलवार को संवाद करेगी। इसकी जानकारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीससूत्री अध्यक्ष नुनूराम किस्कू टाइगर ने दी।

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Bijli News : बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का एक्शन जारी, इन जिलों में 23 लोगों पर FIR दर्ज

Kalpana Soren: क्‍या हेमंत की पत्नी कल्‍पना बनने जा रही हैं झारखंड की अगली CM? चंपई सोरेन ने क्लियर कर दिया सबकुछ

chat bot
आपका साथी