मकर संक्रांति के बहाने झाविमो ने बेघर परिवारों को साधा

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): प्रखंड के पुरनानगर में अतिक्रमण हटाने के कारण बेघर ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 06:01 PM (IST)
मकर संक्रांति के बहाने झाविमो ने बेघर परिवारों को साधा
मकर संक्रांति के बहाने झाविमो ने बेघर परिवारों को साधा

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): प्रखंड के पुरनानगर में अतिक्रमण हटाने के कारण बेघर हुए परिवारों के साथ झाविमो नेताओं ने सोमवार को मकर संक्रांति मनाई। झाविमो नेता दही-चूड़ा लेकर उनके पास पहुंचे। सभी नेताओं ने बेघर परिवारों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल और गर्म कपड़े दिए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार ने तानाशाह रवैये को अपनाकर अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई में लोगों के सारे सामान भी नष्ट हो गए। कहा कि जिस तरह घर तोड़े गए, उसी तरह उसे वापस बनाया जाए, वरना न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। मुद्दे को लेकर झाविमो धरना देगा। मौके पर झाविमो नेता मो इकबाल, प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव, राजेंद्र राम, मौलाना अख्तर, सुभाष वर्मा, किशुन राम, सुभाष दास, राजेन्द्र दास, दरबारी पासवान, राम सहाय ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी