बिजली-पानी के लिए झामुमो ने दिया धरना

गिरिडीह : गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा उप चुनाव जीत से उत्साहित झामुमो ने बिजली एवं पेयजल संकट को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jun 2018 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jun 2018 07:07 PM (IST)
बिजली-पानी के लिए झामुमो ने दिया धरना
बिजली-पानी के लिए झामुमो ने दिया धरना

गिरिडीह : गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा उप चुनाव जीत से उत्साहित झामुमो ने बिजली एवं पेयजल संकट को लेकर शनिवार को यहां जिला मुख्यालय पर धरना दिया एवं सूबे की रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा। रघुवर सरकार को नेताओं ने पूरी तरह से फेल करार दिया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय ¨सह एवं संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया।

धरनार्थियों को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। बिजली एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति काफी खराब है। जनता बिजली एवं पेयजल के लिए हाहाकार कर रही है। केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि रमजान के महीने में भी पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है।

पूर्व विधायक व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 20-20 घंटे बिजली नहीं रहती है। जिलाध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि रघुवर सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ साजिश कर झूठे मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है। धरना में जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो, जिला परिषद सदस्य प्रमिला मेहरा, हलधर राय, बबली मरांडी, सोनी चौरसिया, गीता हाजरा, कर्मिला टुडू, छोटेलाल यादव, नुनूलाल किस्कू, रवि वर्मा, भैरो प्रसाद वर्मा, गौरव कुमार, विवेक सिन्हा, कोलेश्वर सोरेन, अभय कुमार ¨सह, दिलीप रजक, कुर्बान अंसारी, उदय ¨सह, संतोष ओझा, दिलीप दास, नुनूलाल मुर्मू, अनवर, फरीद अंसारी, जितेंद्र पासवान, कृष्ण मुरारी मंडल, त्रिभुवन मंडल, सुनील दास, फूल देवी, अजीत कुमार पप्पू, नीलकंठ मंडल आदि बैठे थे।

chat bot
आपका साथी