मास्क जांच अभियान में काटा गया चालान

जमुआ कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रखंड प्रशासन सक्रिय है। शनिवार को जमुआ मिर्जा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:02 PM (IST)
मास्क जांच अभियान में काटा गया चालान
मास्क जांच अभियान में काटा गया चालान

जमुआ : कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रखंड प्रशासन सक्रिय है। शनिवार को जमुआ, मिर्जागंज, खरगडीहा, हीरोडीह, चितरडीह आदि चौक-चौराहों पर मास्क जांच अभियान चलाया गया। जमुआ चौक पर मास्क जांच के लिए खोरीमहुआ के एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने दो दंडाधिकारी चंद्रदेव एवं प्रभात कुमार को प्रतिनियुक्त किया था। आज दर्जनों ऐसे वाहन चालक जो बगैर मास्क एवं हेलमेट के चल रहे थे, उनका चालान काटा गया। दंडाधिकारी चंद्रदेव ने बताया कि मास्क नहीं लगाकर आनेवाले बाइक चालक का चालान कोरोना अधिनियम की धारा के अंतर्गत काटा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क लगाकर ही जरूरी कार्य के लिए चौक चौराहों पर आएं। बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि रामनवमी एवं रमजान को लेकर सरकार से सख्त निर्देश मिला है। रामनवमी में जुलूस और अआड़ा के आयोजन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। रमजान को लेकर रोजेदार अपने घर मे नमाज पढ़ें। लोग घर में रहें और गर्म पानी पिएं व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

chat bot
आपका साथी