समधियों की लड़ाई में तीन साल से जुदाई का दर्द सह रहे थे दंपती

राष्ट्रीय यादव सेना की पहल पर सोमवार को फिर एक दंपती का घर बसा दिया गया। बता दें कि चेर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 12:30 AM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 12:30 AM (IST)
समधियों की लड़ाई में तीन साल से जुदाई का दर्द सह रहे थे दंपती
समधियों की लड़ाई में तीन साल से जुदाई का दर्द सह रहे थे दंपती

राष्ट्रीय यादव सेना की पहल पर सोमवार को फिर एक दंपती का घर बसा दिया गया। बता दें कि चेरवा निवासी दिलीप यादव की शादी पछियारीडीह की सतरूपा कुमारी से हुई थी। बाद में दोनों समधी के बीच नकद लेनदेन के कारण हुए विवाद की वजह से दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस वजह से लड़की और लड़का तीन वर्षों से अलग रह रहे थे। साथ ही, अदालत में मुकदमा भी चल रहा था। जब मामला राष्ट्रीय यादव सेना के संज्ञान में आया तो दोनों पक्षों को नोटिस करके सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर माल्डा के प्रांगण में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सारे गिले शिकवे को दूर करते हुए दोनों समधियों को गले मिलाया गया। लड़की को पंचायत स्थल से ही विदा करा दिया गया। लड़का-लड़की काफी खुश नजर आ रहे थे। यहां बता दें कि लड़का के पिता से लड़की के पिता ने घर बनाने के दौरान 40 हजार रुपये लिए थे जिसे वापस नहीं करने पर दोनों में विवाद हो गया था। इसका खामियाजा दोनों के बच्चों को भुगतना पड़ रहा था। सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा संगठन समाज में व्याप्त दहेज प्रथा सहित सभी कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। मौके पर गावां प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश यादव, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सरजू यादव, उपाध्यक्ष कैलाश यादव, कोषाध्यक्ष पिटू यादव, गद्दर पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वर यादव, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष लालू यादव, उपाध्यक्ष सोनू यादव, आशीष यादव, सहसचिव विजय यादव, बिरने पंचायत के मुखिया राजकुमार यादव, भरत यादव, विष्णुदेव यादव, रामदेव यादव, रामस्वरूप यादव, उपेंद्र यादव, पूरन यादव, रामू यादव, बबलू यादव, अनिल यादव, शक्ति यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी