गम्हरियाटांड़ में अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन

तिसरी (गिरिडीह) गम्हरियाटांड़ में शनिवार को पाटलावती सेवा सदन के नए भवन का उद्घाटन बी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:35 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:35 AM (IST)
गम्हरियाटांड़ में अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन
गम्हरियाटांड़ में अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन

तिसरी (गिरिडीह): गम्हरियाटांड़ में शनिवार को पाटलावती सेवा सदन के नए भवन का उद्घाटन बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा एवं चिकित्सक डा. नटराजन ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद यहां दी जानेवाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के यहां आने से आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोगों को दूसरे जगहों पर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल के प्रबंधक प्रमोद यादव ने बताया कि संत मैरिज स्कूल के पास कई वर्षों से भाड़े के मकान में यह अस्पताल चल रहा था जिसे अब नए भवन में शिफ्ट किया गया। यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का इलाज भी किया जाता है। इससे मरीजों व उसके स्वजनों को काफी राहत मिलती है। मौके पर समाजसेवी इब्राहिम अंसारी, सोनू हेंब्रम, धर्मेंद्र यादव, किशोरी साव, सोनू यादव, जानकी यादव, प्रकाश विश्वकर्मा, नितेश चौधरी, प्रकाश यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

--------------------

आलोडीह में हास्पीटल का उद्घाटन

संस, झारखंडधाम: जमुआ प्रखंड के आलोडीह में रिद्धि सिद्धि विनायक हास्पीटल का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि गंगाधर वर्मा और निवर्तमान प्रमुख सुलोचना देवी ने संयुक्त रूप से किया। दोनों ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल बनने से लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि पहले इलाज के लिए प्रखंड मुख्यालय या जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। अस्पताल के व्यवस्थापक रामदेव वर्मा ने कहा कि यहां चौबीसों घंटे सेवा दी जाएगी और हर तरह का इलाज किया जाएगा। गरीब मरीजों को राहत पहुंचाया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, विकास मंडल, पंकज वर्मा, महादेव वर्मा, अशोक राय, किशोरी राय, विवेक राज आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी