गिरिडीह एवं धनबाद से पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह में शामिल पांच लोगों को गिरिडीह पुलिस ने गांजा असलहा एवं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:13 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:13 AM (IST)
गिरिडीह एवं धनबाद से पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार
गिरिडीह एवं धनबाद से पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह : अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह में शामिल पांच लोगों को गिरिडीह पुलिस ने गांजा, असलहा एवं तीन लाख नकद के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा का तस्करी करने वाले गिरिडीह एवं धनबाद के रहने वाले हैं। बेंगाबाद से छोटकीखरगडीहा जाने वाली सड़क पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। शशि कुमार गुप्ता ने बाइक लगाई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बाइक छोड़ कर शशि कुमार गुप्ता अचानक भागने लगा। मुंडराडीह गांव के समीप पुलिस ने उसे दबोचा। बाइक की डिक्की से साढ़े पांच सौ ग्राम गांजा मिला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरिडीह सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बेंगाबाद चौक पर रंजीत साव की दुकान है। शशि कुमार गुप्ता ने वहां से पांच हजार रुपये का गांजा खरीदा था। रंजीत को गिरफ्तार किया गया। राजेश रजक का हडवाडीह और बारासोली में घर है। वहां से गांजा का कारोबार होता है। बारासाली में छापा मारा गया। राजेश रजक भाग निकला। राजेश के घर से तीन लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए गए। धनबाद जिला से पंकज ठाकुर, प्रवीण कुमार मिश्रा व मुकेश सिंह को पकड़ा गया। उनके पास से देशी कट्टंा भी मिला है।

पुलिस की गिरफ्त में यह सब: जमुआ के नावाडीह निवासी शशि कुमार गुप्ता, बेंगाबाद चौक निवासी रंजीत कुमार, धनबाद जिला के सिंदरी थाना के मनोहरटांड़ के नजदीक सूर्या नर्सिग होम के नजदीक रहने वाले पंकज ठाकुर (सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना के भंटाबारी में पैतृक घर) एवं मुकेश सिंह (भोजपुरी जिला के बडहारा थाना के एकावना गांव में पैतृक आवास) और डिगवाडीह थाना के सुदामडीह निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा (बक्सर जिला के सिमरी थाना के बड़कागांव नगपुरा गांव में पैतृक घर)

जब्त किए गए सामान : साढ़े पांच सौ ग्राम गांजा, एक देसी पिस्तौल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, चार मोबाइल, सफेद रंग की स्विफ्ट डिजाइयर कार, पल्सर बाइक और 3.05 लाख रुपये।

chat bot
आपका साथी