कंचनपुर में हाथियों ने मचाया उत्पात

शनिवार की रात सरिया प्रखंड के कंचनपुर गांव में हाथियों के झुंड ने खेतो में लगे धान के फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया ।जानकारी के अनुसार इस गांव के लगभग 3 एकड़ खेत मे लगे लहलहाते धान के फसल को जमकर खाया भी और पूरी तरह से रौंद दिया ।जिनलोगों को धान का नुकसान हुआ है उसमें टीको साव शनिचर साव सुरेंदर मिस्त्री पिटू साव बासुदेव साव इंद्र साव चुनरी देवी खगिया देवी आदि शामिल है ।ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य अनिल शर्मा के माध्यम से इसकी सूचना सरि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 11:33 PM (IST)
कंचनपुर में हाथियों ने मचाया उत्पात
कंचनपुर में हाथियों ने मचाया उत्पात

गिरिडीह : सरिया प्रखंड के कंचनपुर गांव में हाथियों के झुंड ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। गजराज घंटों तक गांव में तांडव मचाते रहे। हालांकि हाथियों किसी के जानमाल को नुकसान तो नहीं पहुंचाया। जानकारी के अनुसार इस गांव के लगभग तीन एकड़ खेत में लहलहाती धान की फसल को हाथियों ने जमकर खाया और पूरी तरह से रौंद भी दिया। हाथियों ने टिको साव, शनिचर साव, सुरेंदर मिस्त्री, पिटू साव, बासुदेव साव, इंदर साव, चुनरी देवी, खगिया देवी आदि किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य अनिल शर्मा के माध्यम से इसकी सूचना वन विभाग के रेंजर को दी। रेंजर अभय सिन्हा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इधर, हाथियों के आने से ग्रामीणों में काफी दहशत है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों को अविलंब भगाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी