राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाता एकल अभियान

एकल अभियान द्वारा ठाकुरबाड़ी मैदान सरिया में शनिवार को संत सम्मेलन सह स्वाभिमान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बगोदर सरिया तथा बिरनी संच के सभी एकल ग्राम विद्यालय के आचार्य तथा समिति के सदस्य उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि एकल अभियान के अंचल सचिव अनूप कुमार तर्वेप्रखंड प्रमुख रामपति प्रसादआर एस एस के अर्जुन आर्य तथा भाजपा नेता परमेश्वर मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।वहीं साधक उषा देवी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:17 PM (IST)
राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाता एकल अभियान
राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाता एकल अभियान

सरिया (गिरिडीह): एकल अभियान के तहत ठाकुरबाड़ी मैदान सरिया में शनिवार को संत सम्मेलन सह स्वाभिमान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बगोदर, सरिया तथा बिरनी संच के एकल ग्राम विद्यालय के आचार्य व समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एकल अभियान के अंचल सचिव अनूप कुमार तर्वे, प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद, आरएसएस के अर्जुन आर्य तथा भाजपा नेता परमेश्वर मोदी ने संयुक्त रूप से की। साधक उषा देवी ने ओंकार जप, गायत्री मंत्र तथा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। अतिथियों ने कहा कि एकल अभियान गांव व समाज में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाता है।

पंचमुखी शिक्षा के तहत आरोग्य, स्वच्छता, संवर्धन, स्वाभिमान आदि के प्रति लोगों को जागरूक करता है। एकल अभियान के तहत आज पूरे देश में एक लाख से अधिक विद्यालय संचालित हैं जिनके माध्यम से लोगों को संस्कारयुक्त शिक्षा दी जा रही है। इसके तहत एकल अभियान के संस्थापक मदन लाल अग्रवाल के चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण किया। आचार्यों ने एकल अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ग्राम विद्यालय के प्रति समर्पित कई आचार्यों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संघ प्रमुख रामप्रसाद, बैजनाथ वर्मा, पंकज अग्रवाल, महेंद्र जी (फागू), संजय कुमार, सब्यसाची पांडेय, गिरिजा कुमारी, गौरी देवी, सरिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, झूलन देवी, सरस्वती देवी, जनक दुलारी, अनिता देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी सहित कई आचार्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी