जंगल में मिला चालक का शव, पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी

जमुआ (गिरिडीह) जमुआ प्रखंड के बलगो निवासी 32 वर्षीय विकास यादव का शव गुरुवार को अहले सु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 04:37 PM (IST)
जंगल में मिला चालक का शव, पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी
जंगल में मिला चालक का शव, पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी

जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ प्रखंड के बलगो निवासी 32 वर्षीय विकास यादव का शव गुरुवार को अहले सुबह चितरडीह जंगल में संदिग्ध स्थिति में मिला। बुधवार की शाम वह बेंगाबाद से अपने घर बलगो आने के लिए बाइक से निकला था। मृतक की पत्नी अंजू देवी ने विकास की हत्या कर शव को जंगल में फेंक देने की शंका जाहिर करते हुए गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने शव को थाना लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है।

विकास यादव ट्रक चालक था। तीन दिन पहले वह अपने घर से काम पर गया था। बुधवार की शाम वह अपने ट्रक को लेकर बेंगाबाद पहुंचा था। यहां ट्रक को खड़ा कर वह एक रिश्तेदार की बाइक बजाज प्लेटिना लेकर बलगो आ रहा था। अंजू देवी के अनुसार रात करीब आठ बजे उसने फोन पर चितरडीह में होने की बात कही थी। रात अधिक होने लगी तो वह बार-बार अपने पति की मोबाइल पर रिग करने लगी। नौ बजे किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि विकास घर जा रहा है। इसके बाद फिर उससे बात नहीं हो सकी। मृतक के भाई कारू यादव ने कहा कि विकास के शव के पास ही बाइक भी गिरी हुई थी। उसकी गर्दन एवं पीठ पर चोट के निशान थे। दर्ज प्राथमिकी में बलगो के ही दामोदर यादव, बुद्धो महतो, नुनूलाल यादव, राधे महतो एवं बालेश्वर यादव को आरोपित करते हुए हत्या करने की शंका जाहिर की गई है। कहा कि जमीन संबंधी विवाद के कारण ही उक्त लोगों ने विकास की हत्या कर दी है। पुलिस अवर निरीक्षक सुमंत कुमार ने कहा कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा सही रूप से हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी