समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

बगोदर दोंदलो पंचायत सचिवालय में शनिवार को कुड़मी-कुरमी विकास मोर्चा की बैठक आयोजित क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:38 PM (IST)
समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय
समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

बगोदर : दोंदलो पंचायत सचिवालय में शनिवार को कुड़मी-कुरमी विकास मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया जिसमें गांव के लोगों को साड़ी लेनदेन करने, चुमानी बर्तन लेनदेन नहीं करने, मरखी व भोज में साड़ी नहीं देने, बारातियों की संख्या एक सौ करने, शादी, विवाह के निमंत्रण कार्ड में नेतमनी साड़ी व चुमानी बर्तन नहीं लाने, बारातियों की संख्या अधिकतम 100 लिखाने एवं व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता छत्रधारी महतो ने की जबकि संचालन खूबलाल महतो ने किया। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण महतो, जिला संरक्षक छोटन प्रसाद छात्र, निवर्तमान जिप सदस्य सरिता महतो, निवर्तमान मुखिया गीता देवी, कौलेश्वर महतो, डालचंद महतो, सोना महतो, मीतलाल महतो, भोला महतो, गुजर महतो, जुगल महतो, गुलाब महतो, चुरामन महतो, तुलसी महतो, कुलदीप महतो, प्रेम महतो, करम महतो समेत कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी