नागपुर से गांव लाए गए मृत मजदूरों के शव

बगोदर सहित आस पास के क्षेत्रो से काफी संख्या में लोग देश प्रदेश अपनी रोजी रोटी ओर अच्छे कमाई के लालच में ट्रांश मिशन लाइन मजदूरी करने जाते हैं?ओर ना जाने कितने प्रवासी मजदुर मौत के मुँह समा गए और छोटे छोटे ननिहाल बेघर व अनाथ हो गए? उसी के तहत बीते सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर में दो मजदूर की मौत टांवर से गिरकर बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के गोल्गो निवासी महेश विश्वकर्मा 30 वर्ष तथा बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह गंम्हरीया टांड के निवासी तेजो महतो 25 वर्ष की मौत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 01:14 AM (IST)
नागपुर से गांव लाए गए मृत मजदूरों के शव
नागपुर से गांव लाए गए मृत मजदूरों के शव

बगोदर (गिरिडीह) : महाराष्ट्र के नागपुर में हुई दो मजदूरों की मौत के बाद दोनों के शवों को उनके घर लाया गया। बता दें कि गत सोमवार को नागपुर में गिरिडीह जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्गो निवासी महेश विश्वकर्मा (30) तथा बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह गम्हरियाटांड़ निवासी तेजो महतो (25) की मौत टावर में काम करने के दौरान गिरने से हो गई थी, जबकि एक अन्य मजदूर महेश महतो घायल गया था। दोनों मजदूरों के शवों को गुरुवार को उनके गांव लाया गया। शवों को देखते ही परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। शव की अंतिम झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने मृतक तेजो के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

chat bot
आपका साथी