डीसी ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गिरिडीह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चलाए जा रहे गंदगी मुक्त भारत अभियान के पांचवें

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:43 PM (IST)
डीसी ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डीसी ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गिरिडीह : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चलाए जा रहे गंदगी मुक्त भारत अभियान के पांचवें दिन बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को ले विभिन्न सरकारी कार्यालयों सहित अन्य जगहों पर पौधारोपण किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला गोपनीय शाखा परिसर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर इसकी शुरूआत की। उनके साथ पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेश लाल मंडल, अनूप कुमार महतो आदि ने भी पौधे लगाए।

उपायुक्त ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं पेड़ों से होनेवाले लाभ को ले लोगों को जागरूक किया। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और पेड़-पौधों की देखभाल करने पर जोर दिया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का होना आवश्यक है।

बताया गया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सभी पंचायतों व गांवों तथा प्रखंड कार्यालयों में पौधरोपण किया गया, जिसमें मुखिया, जल सहिया, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक, कनीय अभियंता आदि ने भाग लिया। इसमें समुदाय का भी अच्छा सहयोग मिला। मौके पर जिला परामर्शी सुमन कुमारी, अनुराग कुमार, रितेश कुमार, बीरेंद्र कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी