पति की प्रताड़ना से दुखी बेटी ने लगाई फांसी

संवाद सहयोगी, डुमरी/निमियाघाट: (गिरिडीह) : केंदुआडीह निवासी सागर साव ने दामाद पर पुत्री को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:56 PM (IST)
पति की प्रताड़ना से दुखी बेटी ने लगाई फांसी
पति की प्रताड़ना से दुखी बेटी ने लगाई फांसी

संवाद सहयोगी, डुमरी/निमियाघाट: (गिरिडीह) : केंदुआडीह निवासी सागर साव ने दामाद पर पुत्री सुधा को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। निमियांघाट थाना में आवेदन देकर दोषी पर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला के पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

साव ने कहा है कि पुत्री सुधा कुमारी उर्फ कुमारी तेजिया की शादी इसी वर्ष 10 जुलाई को धनबाद जिला के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के लुटियाटांड़ निवासी ईश्वर साव के पुत्र परमेश्वर साव के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद दामाद पुत्री को नकदी व अन्य सामान के लिए प्रताडि़त करने लगा। 30 अगस्त की संध्या दामाद ने बेटी को मायके पहुंचा दिया। एक सितंबर को पुत्री ने फांसी लगा ली। उसे तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए जहां से धनबाद पीएमसीएच रेफर

कर दिया गया। पीएमसीएच में तीन दिन इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। रिम्स में कुछ दिन इलाज कराया। पर, इस दौरान पैसा खत्म हो गया तो बेटी को 16 सितंबर को घर ले आए। उसकी 24

सितंबर को मौत हो गई। पुत्री अपने पति की मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के कारण यह कदम उठाने

को विवश हुई।

chat bot
आपका साथी