अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

थाना रोड मे रविवार को भारतीय जनता पार्टी के गांडेय विधान सभास्तरीय प्रधान कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने फिताकाटकर किया इस अवसर पर गांडेय मुफ्फसील ओर बेगाबाद मंडलो के अध्यक्ष ओर प्रमुख कार्यकर्ता मौजुद थे मौके पर विधायक प्रो वर्मा ने कहा की पार्टी संगठन की गतिविधि संचालित करने के लिए कार्यालय की आवश्यकता होती है जहा बैठकर कार्यकर्ता संगठन के साथ साथ आम लोगो की समस्या से अवगत होकर समाधान के लिए उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 06:37 AM (IST)
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

बेंगाबाद (गिरिडीह) : थाना रोड़ बेंगाबाद में रविवार को भाजपा के गांडेय विधान सभास्तरीय प्रधान कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने किया, जिसमें गांडेय, मुफस्सिल और बेंगाबाद मंडल के अध्यक्ष तथा प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान गांडेय विधान सभास्तरीय कोर कमेटी की भी बैठक हुई। विधायक ने कहा कि पार्टी संगठन की गतिविधि संचालित करने के लिए कार्यालय की आवश्यकता होती है, जहां बैठकर कार्यकर्ता संगठन के साथ आम लोगों की समस्याओं से अवगत होकर समाधान के लिए पार्टी संगठन के पास भेजने का काम किया जाता है। सरकार की ओर से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड से 65 पार करने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के अनुरूप कार्यकर्ता अभी से ही क्षेत्र में जुट जाएं। गांडेय विधानसभा क्षेत्र के शेष मंडल स्तर पर भी कार्यालय का उद्घाटन कराया जाएगा। मौके पर यदुनंदन पाठक, हेमराज साव, रामरतन राम, शिवपूजन राम, दिनेश वर्मा, महेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी