पारा शिक्षक विरोधी नहीं है भाजपा: रवींद्र राय

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह): भाजपा पारा शिक्षकों का विरोधी नहीं है और न ही पारा श्ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:32 PM (IST)
पारा शिक्षक विरोधी नहीं है भाजपा: रवींद्र राय
पारा शिक्षक विरोधी नहीं है भाजपा: रवींद्र राय

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह): भाजपा पारा शिक्षकों का विरोधी नहीं है और न ही पारा शिक्षक भाजपा विरोधी हैं। ये बातें कोडरमा के सांसद सह भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य रवीन्द्र कुमार राय ने सोमवार को बगोदर स्थित भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बॉर्डर के आवास पर प्रेसवार्ता में कही। कहा कि पिछले 15 नवंबर को स्थापना दिवस पर जो घटना हुई, वह काफी दुखद है। इस प्रकार की घटना न तो सरकार के लिए और न ही पारा शिक्षकों के लिए अच्छी है। पारा शिक्षकों की आड़ में कुछ राजनीतिक प्रतिक्रियावादी तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन के सचेत रहते हुए भी उपद्रवी राजकीय कार्यक्रम में प्रवेश कर गए। यह प्रशासनिक विफलता है जिसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि 15 अगस्त, 26 जनवरी तथा 15 नवंबर जन जन का त्योहार है। इसका उपयोग किसी भी संस्था को लाभ के लिए नहीं करना चाहिए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास कर रही है। सरकार ने अपने चुनावी मैनिफैस्टो में पारा शिक्षकों के प्रति जो वादा किया था, वह अभी भी बरकरार है। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उनलोगों ने पारा शिक्षकों की व्यवस्था को जन्म नहीं दिया है। मौके पर सीताराम बरनवाल, मंडल अध्यक्ष उदय गुप्ता, महामंत्री अशोक झारखंडी, पशुपति शर्मा, विक्की कुमार, रवि ¨सह, शनि आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी