दहेज प्रताड़ना का फरार आरोपित बेतिया से धराया

दहेज प्रताड़ना के एक साल से फरार आरोपित को महिला पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार की। गिरफ्तार आरोपित रिजवान अहमद बिहार के बेतिया जिला मुख्यालय के महारटोली वार्ड नंबर 35 का रहने वाला है। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 12:48 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 06:17 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना का फरार आरोपित बेतिया से धराया
दहेज प्रताड़ना का फरार आरोपित बेतिया से धराया

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : दहेज प्रताड़ना के एक साल से फरार आरोपित को महिला पुलिस ने छापेमारी कर बिहार के बेतिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित रिजवान अहमद बिहार के बेतिया जिला मुख्यालय के महारटोली वार्ड नंबर 35 का रहने वाला है। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित के विरूद्ध गिरिडीह की रहने वाली एक महिला ने शादी के बाद दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जनवरी 2019 में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से कई बार पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी भी की थी लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। इसी बीच उसके घर पर रहने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद छापेमारी कर बेतिया से गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी