शिबू के गढ़ में बाबूलाल आजमा रहे बल

पीरटांड़ के वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए झाविमो ने पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा स्थित बरियारपुर में चुनावी जनसभा का आयोजन किया।इस जनसभा में बतौर मुख्यतिथि झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी शामिल हुए।जनसभा को सम्बोधित करते हुए बाबुलाल मरांडी ने रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा।बाबुलाल मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार ने झारखंडियों को ठगने का काम किया है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पारा शिक्षकों का चयन ग्राम सभा के माध्यम से मेरे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:18 AM (IST)
शिबू के गढ़ में बाबूलाल आजमा रहे बल
शिबू के गढ़ में बाबूलाल आजमा रहे बल

पीरटांड़/झारखंडधाम (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा स्थित बरियारपुर और जमुआ के कसियोटोल में बाबूलाल ने चुनावी जनसभा का आयोजन किया। यह इलाका प्रमुख रूप से झामुमो का गढ़ माना जाता है। झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दोनों जगह रघुवर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आदिवासियों को रिझाने की पूरी कोशिश की। संथाली भाषा में अपनी बात रखी।

बरियारपुर में मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार ने झारखंडियों को ठगने का काम किया है। पारा शिक्षकों का चयन ग्राम सभा के माध्यम से उनके कार्यकाल में हुआ था, लेकिन जब वही पारा शिक्षक अपने हक और अधिकार की मांग करने लगे तो उन पर डंडे बरसाए जाने लगे। आंगनबाड़ी सेविकाओं पर भाजपा सरकार ने लाठीचार्ज कराया। कहा कि अगर झाविमो की सरकार बनी तो मनरेगा मजदूरों को तीन सौ रुपये दैनिक मजदूरी मिलेगी। गिरीडीह विधानसभा प्रत्याशी चुन्नूकांत ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के विकास का काम ही आज तक दिखता है। अध्यक्षता महेश राम व संचालन शमसाद आलम ने किया।

मौके पर जिला महासचिव सुमन सिन्हा, पूर्व विधायक ज्योतिद्र प्रसाद, प्रो एचएन देव,नवीन सिन्हा,राजेश जायसवाल आदि थे।

झारखंडधाम : जमुआ विधानसभा के कसियोटोल स्थित फुटबॉल मैदान में भी बाबूलाल मरांडी ने पार्टी प्रत्याशी चन्द्रिका महथा के पक्ष में समर्थन मांगा। मौके पर संतोष कुमार, महेंद्र वर्मा आदि थे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम अंसारी झाविमो में शामिल हो गए।

chat bot
आपका साथी