बढ़ा कोरोना का खौफ, असरदार लॉकडाउन

- घरों में कैद हैं महिला-पुरुष बुजुर्ग और बच्चे बाहर निकलने से कर रहे परहेज - लोगों ने घर के मुख्य दरवाजा को अंदर से किया बंद किसी के भी प्रवेश पर लगाई रोक जागरण टीम गिरिडीह देशव्यापी लॉकडाउन दिनोदिन असरदार होने लगा है। पांचवें दिन रविवार को इसका व्यापक असर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:20 AM (IST)
बढ़ा कोरोना का खौफ, असरदार लॉकडाउन
बढ़ा कोरोना का खौफ, असरदार लॉकडाउन

गिरिडीह : देशव्यापी लॉकडाउन दिनोदिन असरदार होने लगा है। पांचवें दिन रविवार को इसका व्यापक असर देखा गया। शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा पसरा रहा। कुछ समय के लिए आवश्यक चीजों की दुकानें खुलीं उसके बाद बंद हो गई। पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ लॉकडाउन को शत प्रतिशत सफल बनाने में जुटी है।

बता दें कि कोरोना वायरस का खौफ लोगों में काफी बढ़ गया है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए लोग हर उपाय कर रहे हैं। बात चाहे शारीरिक दूरी की हो या फिर साफ-सफाई की, सभी चीजों का पूरा ख्याल रख रहे हैं। लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। लोगों में इस महामारी का इस कदर खौफ हो गया है। बहुत जरूरी काम से ही घर के पुरुष सदस्य बाहर निकल रहे हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी घर के अंदर ही कैद हो गए हैं। लॉकडाउन के पांचवें दिन भी हर जगह व्यापक असर देखा गया। मुख्य सड़कों पर वीरानगी छाई थी। कभी कभार प्रशासन व आवश्यक सेवा के वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे थे। कुछ बाइक और चार पहिया वाहनों को भी चलते देखा गया, जो बहुत ही आवश्यक काम से बाहर निकले थे। पुलिस कर्मी जगह-जगह वाहनों की जांच कर रहे थे।

इधर, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन, सब्जी आदि की दुकानें कुछ समय के लिए खुलीं। दुकानों में भी लोग फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते देखे गए। हर जगह पर्याप्त दूरी बनाकर लोग सामानों की खरीदारी कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी