अटका नरसंहार में 20 साल बाद भी नहीं मिली सजा

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह) : शहीद मथुरा मंडल समेत दस लोगों का 20वां शहादत दिवस शनिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Jul 2018 07:47 AM (IST) Updated:Sun, 08 Jul 2018 07:47 AM (IST)
अटका नरसंहार में 20 साल बाद भी नहीं मिली सजा
अटका नरसंहार में 20 साल बाद भी नहीं मिली सजा

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह) : शहीद मथुरा मंडल समेत दस लोगों का 20वां शहादत दिवस शनिवार को अटका पड़ाव मैदान में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गौतम सागर राणा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मथुरा मंडल की पत्नी शांति देवी, विधायक, पूर्व विधायक, झाविमो नेता शत्रुघ्न मंडल समेत दर्जनों लोगों ने शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधायक ने कहा कि मथुरा एक अलग पहचान बनाकर समाज को नई दिशा दे रहे थे और अ¨हसा के रास्ते चल रहे थे। परंतु 7 जुलाई 1998 को उग्रवादियों ने भरी पंचायत में उनके साथ दस लोगों की हत्या कर दी थी। घटना के बीस वर्ष बीतने के बाद भी हत्यारों को सजा नहीं मिल पाई है जो दुर्भाग्य की बात है। कहा कि शहीद के परिजनों को नौकरी देने के लिए 2017 में विधानसभा सत्र में उन्होंने आवाज उठाई थी और पुन: इस बार 16 जुलाई को विधानसभा के सत्र में यह मामला उठाएंगे।

पूर्व विधायक राणा ने कहा कि भारत अ¨हसा का देश है और दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे विश्व मे अ¨हसा दिवस मनाया जाता है। आखिर किस सिद्धांत के तहत क्रांतिकारी उग्रवादियों ने उनकी हत्या कर दी, यह समझ से परे है। हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो। कार्यक्रम में दीपू मंडल, लक्ष्मण प्रसाद, भुनेश्वर मोदी, दुर्गेश कुमार, सुरेश शक्ति, राजू ¨सह, सुखदेव राणा, रामजी गुप्ता, मुस्तकीम, नुरूल होदा, अशोक सोनी, जगदीश प्रसाद समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी