प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने पर करें फोकस : सुदेश

आजसू विधानसभा क्षेत्र के इसरीबाजार स्थित प्रधान कार्यालय में सोमवार को आजसू का 34वां स्थापना दिवससंकल्प दिवसके रूप में मनाया गया। पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी हेडक्वार्टर से ऑनलाइन ऑफिशियल फेसबुक पेज के माध्यम से झारखण्ड आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 07:45 PM (IST)
प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने पर करें फोकस : सुदेश
प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने पर करें फोकस : सुदेश

डुमरी : आजसू विधानसभा क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी हेडक्वार्टर से आनलाइन संबोधित किया। संक्रमण काल से कैसे उभरा जा सकता है, कैसे प्रदेश लौटे सभी प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा सकता है, इनपर कार्यकर्ताओं को सजग रहने की अपील की। मौके पर केन्द्रीय सचिव सह डुमरी की प्रमुख यशोदा देवी, जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो, प्रखंड अध्यक्ष काशी महतो, युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पिटू कुमार, छात्र नेता सतीश महतो, चंद्रदेव महतो, डीलचंद महतो, सुरेश महतो, सूरज महतो, किशोर कुमार, उमेश कुमार, बीरेन्द्र कुमार, संतोष पंडित, पिटू कुमार आदि उपस्थित थे। आजसू के दिवंगत नेता मोहन लाल महतो के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई।

chat bot
आपका साथी