वायु सैनिक के धरने के बाद प्रशासन ने निर्माण पर लगायी रोक

जागरण संवाददाता गिरिडीह वायु सेना की नौकरी करने वाले विनय कुमार सिंह को पैतृक घर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:57 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:08 AM (IST)
वायु सैनिक के धरने के बाद प्रशासन ने निर्माण पर लगायी रोक
वायु सैनिक के धरने के बाद प्रशासन ने निर्माण पर लगायी रोक

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : वायु सेना की नौकरी करने वाले विनय कुमार सिंह को पैतृक घर से बेदखल करने के मामले में प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है। वह पत्नी के साथ समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे थे। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश सरिया के अनुमंडल पदाधिकारी को दिया, जिसके बाद पैतृक जमीन पर हो रहे निर्माण को रोक दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए आम इश्तेहार भी चिपका दिया है। न्याय की गुहार लगाते हुए धरना पर बैठे बिरनी प्रखंड के बैदापहरी निवासी सह वायु सैनिक विनय कुमार सिंह को भी आम नोटिस के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन व अनुमंडल की ओर से की गई कार्रवाई पर खुशी जताते हुए उन्होंने उनका आभार जताया है। गौरतलब है कि सिंह की पोस्टिग हिमाचल प्रदेश के मनाली में है और वे पत्नी के साथ वहीं रहते हैं। उनकी दादा की पैतृक संपति बिरनी के बैदापहरी गांव में है। वे अवकाश लेकर अपनी पत्नी के साथ गांव लौटे तो भाइयों ने संपत्ति से बेदखल करते हुए उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे आहत होकर वे मंगलवार की सुबह से न्याय की गुहार लगाते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठ गए थे।

chat bot
आपका साथी