सड़क हादसे में युवक घायल

सडक हादसे में युवक घायल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 09:09 PM (IST)
सड़क हादसे में युवक घायल
सड़क हादसे में युवक घायल

सड़क हादसे में युवक घायल

संवाद सहयोगी, गिरिडीह : पीरटांड़ थाना अंतर्गत मधुबन मोड़ के पास शुक्रवार को चार पहिया वाहन के चकमा देने पर बाइक से गिर कर हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के लमकीटांड़ निवासी 26 वर्षीय होपन किस्कू घायल हो गया, जबकि उसका चचेरा भाई विनोद किस्कू को मामूली चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया। इस बारे में विनोद ने बताया कि वे दोनों छेका देने पीरटांड़ के अलकोकी गांव गए थे। वापस लौटते समय मधुबन मोड़ के पास चारपहिया वाहन चकमा दे दिया। इस कारण वह दोनों बाइक से गिर गए।

chat bot
आपका साथी