गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, मां-बेटी झुलसी

जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ के मिर्जागंज निवासी किस्टू साव के घर में बुधवार को गैस सिलेंडर ली

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 06:38 PM (IST)
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, मां-बेटी झुलसी
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, मां-बेटी झुलसी

जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ के मिर्जागंज निवासी किस्टू साव के घर में बुधवार को गैस सिलेंडर लीक करने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से खपडैल घर का एक भाग जल गया। इस घटना में किस्टू की बहू ममता देवी (25 वर्ष) एवं उनकी पोती छोटी कुमारी (3 वर्ष) आंशिक रूप से झुलस गई । इस संदर्भ में पीड़िता ने बताया कि वह दोपहर का खाना बनाने के लिए रसोई घर में गई । चूल्हा जलाते ही गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना के बाद वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से झुलसी मां-बेटी को इलाज के लिए जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया। इस घटना से करीब एक लाख की संपत्ति जलकर नष्ट होने की बात पीड़िता ने बताई । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग पर काबू पाया जा सका, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। जानकार बताते हैं कि गैस सिलेंडर में आग लगने का मुख्य वजह पुराने एवं जंग लगे गैस सिलेंडर की आपूर्ति है। जानकार बताते हैं स्थानीय आपूर्तिकर्ता गैस सिलेंडर की रखरखाव की जानकारी उपभोक्ताओं को देना उचित नहीं समझते हैं।

chat bot
आपका साथी