माओवादी सरेंडर करें या फिर गोली खाएं

पीरटांड़़(गिरिडीह): पीरटांड़ पुलिस ने बंदी सफल न हो इसके लिए गिरिडीह डुमरी पथ स्थित पालगंज, नारायणपुर,

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 May 2017 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 29 May 2017 05:50 PM (IST)
माओवादी सरेंडर करें या फिर गोली खाएं
माओवादी सरेंडर करें या फिर गोली खाएं

पीरटांड़़(गिरिडीह): पीरटांड़ पुलिस ने बंदी सफल न हो इसके लिए गिरिडीह डुमरी पथ स्थित पालगंज, नारायणपुर, कठवारा, मांझीडीह, बराकर सहित कई मोड़ पर नक्सलियों के खिलाफ पोस्ट¨रग की। पुलिस पोस्टर में कहा है कि ये विकास के बाधक हैं जो विध्वंसक कार्य करते हैं। निर्दोष की हत्या करने, बच्चों को गुमराह करने सहित कई कुकृत्य करने का आरोप उनपर लगाया। इसमें पुलिस द्वारा किए गए भले कार्यों को भी दर्शाया गया। नक्सलियों को ललकारते हुए पुलिस ने कहा कि वे जेल के अंदर रहें, गोलियों से मरे या तो फिर सरेंडर करें। इधर पुलिस ने उनसे सरकार की सरेंडर पॉलिसी अपनाकर मुख्यधारा में लौटने को भी प्रेरित किया। इसके बाद कई सरकारी लाभ दिलाने की बात कही। निवेदक में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह लिखा हुआ था।

chat bot
आपका साथी