शादी करके वापस लौटी लापता लड़की

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत झरियागादी से 20 दिन पूर्व लापता हुई लड़की सोमवार को शादी कर वापस लौट

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 09:46 PM (IST)
शादी करके वापस लौटी लापता लड़की
शादी करके वापस लौटी लापता लड़की

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत झरियागादी से 20 दिन पूर्व लापता हुई लड़की सोमवार को शादी कर वापस लौट आयी। बताया जाता है कि 3 फरवरी से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झरियागादी से एक लड़की लापता थी। काफी खोजबीन के बाद लड़की के परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी को रेलवे स्टेशन पर लिट्टी बेचने वाला युवक भगा ले गया है। रविवार को नगर थाना की पुलिस ने लड़के के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में यह पता चला कि लड़की जमुआ के एक गांव में है जहां पर उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। पुलिस के दबाव के बाद सोमवार को लड़की व लड़का नगर थाना पहुंचे। इसके बाद थाना में कई घंटे तक दोनों पक्ष के बीच वार्ता हुई। लड़की पक्ष किसी भी कीमत पर इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन लड़की बालिग थी और वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती थी। बाद में लड़की को उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी