एक वर्ष से पुलिस को छका रहा अयोध्या पांडेय

गिरिडीह : सर्टिफिकेट घोटाले के मुख्य आरोपी अयोध्या पांडेय की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 14 दिसंबर को होग

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 06:21 PM (IST)
एक वर्ष से पुलिस को छका रहा अयोध्या पांडेय

गिरिडीह : सर्टिफिकेट घोटाले के मुख्य आरोपी अयोध्या पांडेय की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। अयोध्या पांडेय ने नगर थाना में दर्ज एक मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवनारायण ¨सह के न्यायालय में दूसरी बार अग्रिम जमानत की फरियाद लगाई है। वर्षो से राज्य में चल रहे फर्जी सर्टिफिकेट बनाने व बेचने के आरोपी अयोध्या पांडेय के खिलाफ पिछले साल तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक महमूद आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पिछले साल 23 सितंबर को स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक काउंसि¨लग के दौरान काजल राय और अशोक कुमार शर्मा को फर्जी सर्टिफिकेट के साथ पकड़ा गया था। दोनों को उच्च न्यायालय रांची से जमानत मिली थी। पुलिस एक साल बाद भी ना तो अयोध्या पांडेय को गिरफ्तार कर सकी है और न ही आत्मसमर्पण करा सकी है।

- पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र

फर्जी सर्टिफिकेट मामले में अनुसंधानकर्ता अजरकांत झा ने 27 नवंबर 2015 को अयोध्या पांडेय को फरार दिखाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया था। वरीय पुलिस अधिकारी ने कांड में जब्त सर्टिफिकेट को जाली पाया था। अनुसंधानकर्ता ने 19 जनवरी को वारंट और कुर्की जब्ती प्राप्त कर अयोध्या पांडेय के शहर स्थित बोड़ो आवास से सारे सामान को जब्त कर लिया था। पुलिस की पकड़ से भागे चल रहे अयोध्या पांडेय ने वारंट और कुर्की जब्ती के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में आवेदन दिया। उच्च न्यायालय ने दिनांक 27 सितंबर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा दिए वारंट और कुर्की जब्ती के आदेश को खारिज कर दिया था। इसे लेकर अनुसंधानकर्ता ने पुन: पत्र दाखिल करने के बाद 25 मई को अयोध्या पांडेय के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट प्राप्त किया। बावजूद पांडेय अबतक फरार हैं। अयोध्या पांडेय ने पूर्व में भी प्रधान जिला जज के न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी जिसे 25 जनवरी 2016 को खारिज कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी