सौ मिनट में करोड़ों की सौगात दे गए सीएम

गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिले के सैकड़ों लोगों की धनतेरस और दीपावली की खुशियों को दोगुना क

By Edited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 06:49 PM (IST)
सौ मिनट में करोड़ों की सौगात दे गए सीएम

गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिले के सैकड़ों लोगों की धनतेरस और दीपावली की खुशियों को दोगुना कर दिया। शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे सीएम ने जनता को त्योहारों की बधाई और शुभकामना देते हुए विकास के सपने दिखाये। राज्य के विकास में साथ देने का आह्वान भी किया। करीब 100 मिनट के अंदर गिरिडीह को करोड़ों की सौगात भी दे गये।

जमुआ के मिर्जागंज के बाद मुख्यमंत्री दास दोपहर 12:42 बजे गिरिडीह झंडा मैदान पहुंचे। झंडा मैदान में उन्होंने 2080 करोड़ रुपये की योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। 1070 करोड़ रुपये की लागत के 666 पथ एवं 60 पुलों का उद्घाटन तथा 1010 करोड़ रुपये लागत के 544 पथ एवं 70 पुलों का लोकार्पण उन्होंने किया। पंचायती राज के तहत 24 एवं मनरेगा के तहत 14 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र, वनाधिकार के तहत 184 लोगों को 189.59 एकड़ भूमि का पट्टा, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 133 लाभुकों के बीच 39.90 लाख रुपये, समाज कल्याण विभाग के तहत 10 महिलाओं को पोषण सखी का नियुक्ति पत्र, 24 किसानों को पैडी थ्रेसर मशीन, 970 लोगों को केसीसी ऋण के तहत 375.99 लाख रुपये,

मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों के बीच 11 लाख की अनुग्रह राशि, 100 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कल्याण विभाग के तहत पिछड़ी जाति के 49 लोगों के बीच 2.81 लाख का चिकित्सा अनुदान, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 10 लोगों के बीच 13.46 लाख चिकित्सा अनुदान राशि का वितरण मुख्यमंत्री ने किया।

गिरिडीह में 1.25 करोड़ की लागत से बनेगा पार्क :

नगर विकास विभाग की ओर से 1.25 करोड़ की लागत से गिरिडीह पार्क, 43.34 करोड़ की लागत से जलापूर्ति योजना, 25.69 करोड की लागत से सिवरेज, 218.12 करोड की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, 46.23 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जबकि 10.34 करोड़ की लागत से पारसनाथ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और 40.45 करोड़ की लागत से सिवरेज निर्माण कराया जाएगा। इन योजनाओं पर काम तीन माह के अंदर प्रारंभ होगा।

chat bot
आपका साथी