कुर्सी के लिए महिलाओं में खींचतान

गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में झंडा मैदान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या

By Edited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 06:40 PM (IST)
कुर्सी के लिए महिलाओं में खींचतान

गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में झंडा मैदान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। यही वजह रही कि महिलाओं के बीच आपस में बैठने के लिए अफरातफरी मची रही। सभा शुरू होने के पूर्व जहां महिलाएं कुर्सी के लिए खींचतान करती रही, वहीं सभा में संबोधन के दौरान भी महिलाएं कुर्सी के लिए उलझ गईं। सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास, दिनेश हाजरा एवं वीएलडब्ल्यू प्रभात पवन ने शांत कराया। इसी बीच दिनेश हाजरा एवं प्रभात पवन के जेब से किसी ने पर्स चोरी कर ली।

शौचालय की नहीं थी व्यवस्था :

झंडा मैदान मैदान में सभा को लेकर करीब पांच घंटे तक महिलाओं समेत पुरुषों की भीड़ लगी रही। भीड़ जमा करने के लिए गेट पर तैनात पुलिस कर्मी मैदान में आने के बाद किसी को भी बाहर नहीं जाने दे रहे थे। हालांकि कई लोगों का कहना था कि यहां शौचालय की व्यवस्था नही है। लोग शौच के लिए कहां जाएं।

सफाई को लेकर की ¨खचाई : शहर सफाई की व्यवस्था पर मुख्यमंत्री मंच से बोले बिना नहीं रह सके। कहा कि गिरिडीह शहर को स्मार्ट सीटी बनाने की बात प्रशासन एवं नप करती है, पर यहां चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है। इसके लिए नप व प्रशासन को भी दायित्व समझना होगा। यहां के लोगों को भी स्मार्ट बनाना होगा। स्पष्ट रूप से सीएम ने कहा कि चेयरमैन वेतन के लिए आवेदन देते हैं और शहर की स्थिति नारकीय है। लोग अपनी जिम्मेदारी को समझें। छठ के पूर्व शहर की पूरी साफ-सफाई हो जानी चाहिए।

मुख्य सचिव भूल गई सांसद का नाम : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा अपने संबोधन के दौरान गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय का नाम ही भूल गईं। इनके स्थान पर वर्मा ने रवींद्र कुमार ¨सह को गिरिडीह का सांसद बताया। इसी प्रकार डीआइजी उपेंद्र कुमार को गिरिडीह का डीआइजी बताया, जबकि गिरिडीह में डीआइजी का कोई पोस्ट ही नहीं है। उपेंद्र कुमार हजारीबाग जोन के डीआइजी हैं।

सरकार की गिनाई उपलब्धि :

वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सभी ने पथ निर्माण को विकास का धुरी बताया। सभा में अधिकारियों के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, सांसद रवींद्र कुमार राय, विधायक नगेंद्र महतो, जगरनाथ महतो, योगेंद्र महतो, राज कुमार यादव, केदार हजारा, निर्भय शहाबादी, जयप्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी